उत्तराखंड
Haridwar Panchayat Chunav: मतगणना जारी, आज होगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, यहां मचा बवाल…
Haridwar Panchayat Chunav: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से ब्लॉक वार मतगणना शुरू हो गई है। जिसके रूझान भी आने शुरू हो गए हैं। प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होना है। मतगणना में प्रत्याशियों समेत काफी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मतगणना के लिए पहले 180 टेबल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार बड़ा फेरबदल करते हुए मतगणना के लिए 277 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, मतगणना में लगे कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। गांव में नई सरकार देखने के लिए लोग काफी लंबे समय से इंतजार में थे। जिसके लिए लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। अब मतगणना जारी है। हालांकि, फाइनल परिणाम दोपहर के बाद आने शुरू होंगे।
वहीं दूसरी ओर लक्सर ब्लॉक में मतगणना की शुरुआत होते ही हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि मतगणना में निगरानी को प्रत्याशियों की ओर से बनाए गए कई एजेंटों का आरोप की मतपेटिकाओं की सील पहले से टूटी है। हंगामे के कारण मतगणना प्रभावित हुई है । आरओ के आदेश पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
