हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में डीएम की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों को किया सस्पेंड, जानें मामला…
देहरादून: उत्तराखंड में हरिद्वार डीएम ने अधिकारियों की मनमानी पर सख्त कदम उठाया है। तबादले का आदेश न मानने पर अधिकारियों पर गाज गिर गई है। डीएम विनय शंकर पांडेय ने तबादले का आदेश न मानने पर दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 2021 के प्रशासनिक राजस्व अनिल कुमार और वरिष्ठ सहायक तहसील रुड़की सुनील कुमार का तबादला हरिद्वार कलेक्ट्रेट में किया गया था। दोनों इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे। हाई कोर्ट ने आदेश पर रोक नहीं लगाई बल्कि दोनों कर्मचारियों के प्रत्यावेदन निस्तारण करने के आदेश दिए।
बताया जा रहा है कि निलंबित किए गए दोनों अधिकारी आपस में भाई है। कोर्ट ने आपत्ति पर सुनवाई के बाद प्रत्यावेदन निस्तारण करने के आदेश दिए। जिला अधिकारी ने दोनों की सुनवाई की और निस्तारण कर दिया। उसके बावजूद दोनों अधिकारी जॉइनिंग लेने नहीं आए डीएम ने दोनों को निलंबन के साथ ही मामले की जांच हरिद्वार एसडीएम को सौंप दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

