हरिद्वार
Big Breaking: हरिद्वार में यात्रियों से भरी बस पलटी, 50 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार…
हरिद्वारः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार दर्दनाक हादसों का सबब बन रही है। हरिद्वार से बड़े हादसे की खबर आ रही है। श्यामपुर थाना क्षेत्र के तिरछापुल के पास यात्रियों से भरी बस पलटकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए, इनमें में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। मुरादाबाद डिपो की बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी। रात करीब आठ बजे साइड लेने के चक्कर में बस रोड से नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मोर्चा संभाला और सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

