हरिद्वार
Big Breaking: तेज रफ्तार ट्रक ने दम्पति सवार बाइक को रौंदा, सात साल के मासूम सहित पिता की मौत…
रुड़की: हरिद्वार में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रुड़की से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां झबरेड़ा थाना क्षेत्र में लाठर देवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक दंपति और बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बाप और सात साल के बेटे को ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के रूहाल्की गांव निवासी छोटा गुरुवार को अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ बाइक से यूपी के सहारनपुर जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में लाठरदेवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटा और उनका सात साल का बेटा ट्रक के नीचे आ गए और उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों ने आनन फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले छोटे की घायल पत्नी को हॉस्पिटल में भेजा। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी मामले की सूचना दी थी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। दो बच्चों की मौत की खबर से परिजनो में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

