हरिद्वार
Big Breaking: आचार संहिता में गिरी गाज, हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी को किया गया सस्पेंड…
हरिद्वार: आखिरकार उत्तराखंड हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी पर गाज गिर ही गई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को तारीखों का एलान किया था। उसी के साथ इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई थी। लेकिन रविवार को छुट्टी के दिन हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी अपना ऑफिस खोलकर बैक डेट से शिक्षकों की नियुक्ति पत्र तैयार कर रहे थे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के इस कार्य को हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे ने अनुशासनहीनता माना था। रविवार को ही डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चतुर्वेदी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी संस्तुति शासन को भेज दी थी।
सोमवार शाम उत्तराखंड के शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

