हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो बीजेपी नेताओं की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…
रुड़की: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सड़क दुर्घटना का हादसे का शिकार हो गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग अपने एक दोस्त के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने कार से यमुनानगर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों घरों में मातम पसरा है। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।
दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है। आज सुबह वह अपने दोस्त अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे, तभी ये हादसा घटित हुआ। जैसे ही वे सरसावा के पास पहुंचे तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से ही दोनों के घरों में मातम पसरा है। शहर में भी शोक की लहर है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। कुछ दिन में दुल्हन बनने वाली बहन भाई के लिए रो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पीएम मोदी ने राज्य सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने की वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा
चंबा-डोबरा चांठी मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौत
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट खेलकर शुभारंभ किया
