हरिद्वार
Breaking: महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड मामले में शिष्य आनंद गिरि गिरफ्तार, करीब डेढ़ घंटे चली पूछताछ…
हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत के बाद मिले सुसाईड नोट में निरंजनी अखाड़े के संत आनंद गिरि का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त में लिया है। बताया जा रहा है कि आंनद से लगभग डेढ़ घंटे पूछताछ चली है। यूपी पुलिस देर रात उनके आश्रम पहुंची थी। यूपी पुलिस और एसओजी टीम ने आनंद गिरी से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद यूपी पुलिस आनंद गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
आपको बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत के मामले में आंनद का नाम सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस ने उसे नजरबंद कर लिया था। देर रात तक हरिद्वार पुलिस ने आश्रम में ही आनंद गिरि पर निगाह गढ़ाई हुई थी। इधर, आनंद गिरि को हिरासत में लेने के लिए सहारनपुर जिले की पुलिस हरिद्वार पहुंची। जहां हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महंत नरेंद्र गिरी के कमरे से पुलिस को लगभग 6-7 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मानसिक रूप से परेशानी का जिक्र है. सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पर उन्हें परेशान करने का भी आरोप है. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने लेटे हुए हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या तिवारी और उनके बेटे को भी हिरासत में लिया है।
वहीं, पुलिस इस पूरे मामले में महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरि को संदिग्ध मान रही है। बीती शाम से ही उत्तराखंड पुलिस उनके कांगड़ी गाजीवाली स्थित आश्रम पहुंच गई थी और उन्हें हाउस अरेस्ट कर रखा था। वहीं, रात करीब साढ़े 10 बजे यूपी पुलिस की सहारनपुर SOG की टीम भी मौके पर पहुंची और बन्द कमरे में पूछताछ के बाद आनंद गिरी को गिरफ्तार कर साथ ले गई। हरिद्वार की एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस आनंद गिरी को लेकर चली गई है, क्योंकि यह मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
