हरिद्वार
फर्जीवाड़ा: PWD में लाखों की फर्जी FDR लगाने वाला ठेकेदार, पांच साल बाद हुआ गिरफ्तार…
हरिद्वार। लोक निर्माण विभाग में लाखों की फर्जी एफडीआर लगाने वाला ठेकेदार पुलिस ने 5 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कुंवर तसव्वर अली को मुजफ्फरनगर के खतौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 5 साल पहले पीडब्ल्यूडी में टेंडर लेने के लिए फर्जी एफडीआर बनाकर आवेदन किया गया। विभाग ने दस्तावेजों की जांच की तो फर्म की ओर से 7.31 एफडीआर फर्जी पाई गई। जिसके बाद 16 जुलाई 2018 को लोक निर्माण विभाग लक्सर के अधिशासी अभियंता सतवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने एसके फर्म से जुड़े इस्तकार अली, कुंवर तस्सवर अली के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस्तकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि तस्सवर करीब पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए लगातार बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
इस बार आरोपी मुजफ्फरनगर के खतौली में छिपा था। जिसके बाद शनिवार को दबिश देते हुए आरोपी कुंवर तसव्वर अली निवासी ग्राम केली थाना दौराला जनपद मेरठ हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना खतौली मुजफ्फरनगर को खतौली से गिरफ्तार कर लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

