हरिद्वार
Success: आखिर मिल ही गई कोरोना की दवा, हरिद्वार में आज लॉच होगी दवा..
Success: विश्व मे महामारी का रूप बनकर आई और तबाही मचाने वाले कोविड-19 (कोरोना ) की दवा मिल गई है। इस दवा के रिजल्ट भी सकारात्मक बताये जा रहे हैं। दरअसल कोरोना की दवा बनाने की कोशिश में पूरा विश्व लगा हुआ है।
लेकिन इसी बीच पतंजलि ने कोरोना की दवा बनाने का दावा किया है। जिसका ऐलान आज किया जाएगा। पतंजलि आयुर्वेद का दावा है कि कोरोना वायरस मरीजों पर किए गए कंट्रोल क्लीनिकल ट्रायल के परिणाम साकारात्मक आये हैं।
आज दोपहर 1 बजे बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण इसे लेकर एक प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। कोविड 19 वायरस की दवा बनाने का सबसे पहला दावा पतंजलि योगपीठ के द्वारा ही किया जा रहा है। दवा का नाम कोरोनिल का आज ऐलान हो जाएगा।
यह जानकारी आचार्य बालकृष्ण ने अपने फ़ेसबुक वाल पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘हमें आपको यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि कोरोना की एविडेंस बेस्ड प्रथम आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल का संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्यूमेंट के साथ हम आज इसको लांच करने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस अवसर पर ट्रायल में शामिल वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित रहेगी। जानकारी मिली है कि यह शोध संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट (PRI), हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (NIMS) जयपुर द्वारा किया गया है।
दवा का निर्माण दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार के द्वारा किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
