हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में बेकाबू वाहन ने 21 वर्षीय कांवड़िए को रौंदा, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…
हरिद्वारः उत्तराखंड में जहां कावंड यात्रा के तहत पुलिस मुस्तैद है। हादसों को रोकने और जाम के झाम से बचने के लिए ट्रैफिक रूट बदला हुआ है। उसके बावजूद भी दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय कांवडिए की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नारसन में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की के नारसन में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कावड़िया की मौत हो गई। हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य ओर जा रहा था आज प्रातः 4:30 बजे गुरुकुल हाईवे पर कावड़िए को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी। जिसमें कावड़िए की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने 108 के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया । इसके साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी।
मृतक की पहचान रोहित यादव पुत्र उदय नारायण उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
