हरिद्वार
Uttarakhand News: CM धामी ने इस जिले को दी करोड़ों की सौगात, इन योजनाओं किया गया लोकार्पण-शिलान्यास…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹45.62 करोड़ लागत की 21 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹1.16 करोड़ की 8 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। वहीं जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित “लाभार्थी सम्मेलन” के अवसर पर ₹68.82 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें ₹65.34 करोड़ की 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹3.48 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक, पीएम मातृ वंदन योजना के पात्रों को महालक्ष्मी किट, प्रदान किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास की मुख्य धारा से समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं तथा सुविधाएं पहुँचे, यही ध्येय लेकर सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना।
उन्होंने अपने इसी ध्येय की प्राप्ति के लिए हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरक मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेक काम किये गए हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से देश का हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel