उत्तराखंड
Uttarakhand News: शासन का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बड़ी जिम्मेदारी…

Uttarakhand News: प्रदेश के आयुष और आयुष शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने विवि मे निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी है। जिस आदेश भी जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह की तरफ से निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। राज्यपाल ने ये आदेश आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति पद को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी किया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सुनील जोशी कुलपति की जिम्मेदारी देख रहे थे, लेकिन हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी नियुक्ति को रद्द करने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि अब आयुर्वेद निदेशालय में निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि डा अरुण कुमार त्रिपाठी के खिलाफ 24 जुलाई 2014 से 11 जुलाई 2019 तक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं के कार्यवाहक निदेशक के पद रहने के दौरान तमाम अनियमितताएं बरतने का आरोप लगे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


