उत्तराखंड
जंगली मशरुम खाने से यहां 09 लोगों की बिगड़ी तबीयत; दो गंभीर…
जोशीमठ मलारी नीति हाइवे पर कार्य कर रहे सीमा सड़क संगठन के नौ मजदूर जंगली मशरुम खाने से बीमार हो गए । सभी को जोशीमठ सेना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दो मजदूरों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात मजदूरों ने जंगली मशरुम की सब्जी बनाई थी। सब्जी खाने के बाद सभी मजदूरों की तबीयत बिगड़ने शुरु हो गई थी उन्हें उल्टी के साथ पेट दर्द व बेहोशी की शिकायत थी। सुबह मजदूरों को जोशीमठ के सेना चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है। बीमार मजदूरों में मनोज शर्मा, पवित्रा, दुर्गा, विनीता, जनक, कृष्णा गिरी, हरि, भावना, केशव शामिल हैं। जबकि आईसीयू में मनोज शर्मा व पवित्रा भर्ती हैं।
फिलहाल मजदूरों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जानकारी के अनुसार, मजदूर ठेकेदार के जरिए सड़क कार्य पर लगे हुए हैं। बता दें कि उत्तराखंड में जंगली मशरूम कई बार लोगों के लिए मौत की वजह बन चुके हैं कुछ दिन पहले कुछ लोग जंगली मशरूम खाने से बीमार हो गए थे। दरअसल, “बारिश के बाद, कई जगहों पर बहुत सारे जंगली मशरूम उगते हैं और जो लोग खाने योग्य और जहरीले के बीच अंतर करने में असमर्थ होते हैं, वे इसका सेवन करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
















Subscribe Our channel