उत्तराखंड
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, अधिकारियों को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश…
नैनीताल : मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के कुमॉऊ क्षेत्र में बुधवार 23 अगस्त से 24 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी फिंचाराम ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है तथा क्षेत्र में तैनात समस्त अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है।
विशेषतः जनपद में पेड़़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाने के निर्देश दिए, वर्षा के उपरान्त बैराज नदियों/नालों में तेज जल प्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में टीमें तैनात करने को कहा गया हैं।
अपर जिलाधिकारी फिंचाराम ने लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों को भूस्खलन से संवेदनशील मार्गो पर उक्त अवधि में जे0सी0बी0 मशीनों एंव गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला/परगना/विकासखण्ड एंव संबधित क्षेत्र में अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहने तथा अपने मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा संबधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एंव जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नंबर (1077) पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel