उत्तराखंड
उत्तराखंड में देहरादून सहित इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम…
उत्तराखंड में बारिश से लोगों को जीवन बेहाल हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। रात से कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से भी दून सहित कई जगह बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार जताएं हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाश में बिजली चमकने की संभावना है और तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग की मानें तो अभी पांच अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं लगातार रुक-रुक हो रही बारिश की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इसी बीच भूस्खलन की वजह से यात्रा करने पर भी खतरा बना हुआ है। पहाड़ों पर अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य में वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
