उत्तराखंड
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से मची तबाही
जम्मू कश्मीर में बारिश और बादल फटने की घटनाओं से तबाही मची हुई है। भारी बारिश को देखते हुए वैष्णो देवी की यात्रा को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।
बता दें कि डोडा में बादल फटने से तबाही मच गई। इससे 10 से ज्यादा मकान बह गए और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है। इसी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है।
उधर हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। बाढ़ और बादल फटने से भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं डरावनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं प्रदेश में कुल्लू, कांगड़ा, मंडी किनारा और लाहौल स्पीति जिला सबसे अधिक प्रभावित है बरसात में बेघर हुए लोग दर-दर भटक रहे हैं कुछ जिलों में सड़कें बंद होने से कई किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा रहा है।
बरसात की वजह से प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे और 687 सड़कें बाधित हैं इसके अलावा 2349 DTR प्रभावित हुए हैं और 234 पेयजल परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। बालीचौकी में जमीन धंसने के चलते 13 घरों में से चार घर जमींदोज हो गए हैं कुल्लू जिले में हो रही भारी बारिश के चलते ब्यास नदी भी उफान पर है मनाली के बिंदु ढांक के नजदीक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel