उत्तराखंड
मौसम अपडेटः उत्तराखंड के इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, रहें सावधान…
देहरादूनः गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदलने जा रहा है। राज्य में आज से कुछ जिलों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और तूफान से लोगों कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और आंधी आने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना हुआ है। उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पडऩे और ओलावृष्टि की आशंका है। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। बताया जा रहा है कि चारधाम वाले जिले चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। इससे साफ है कि चारधाम यात्रियों की यात्रा पर मौसम खलल डाल सकता है। ऐसे में यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि देहरादून में एक सप्ताह के भीतर 57 मिमी बारिश हुई, जोकि सामान्य से ढाई गुना अधिक है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
