उत्तराखंड
Good News: बाबा केदारनाथ दर्शन करने के लिए एक अक्टूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा…
देहरादून: केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 10 दिन के बाद यानी एक अक्टूबर से श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
बता दें कि पिछले दिनों हाईकोर्ट और धामी सरकार ने चार धाम जाने के लिए यात्रियों को हरी झंडी दे दी थी। इन दिनों पूरे देश भर से भक्त हर रोज केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंच रहे हैं। अब 1 अक्टूबर से हेली सेवा शुरू से यात्री बाबा के दर्शन करने के लिए जल्द पहुंच सकेंगे। नागरिक उड्डयन विभाग ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों को अनुमति दी है।
हेली सेवा का संचालन करने से पहले डीजीसीए की ओर से तीनों स्थानों के हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से करने का प्रस्ताव मिला है। जिसमें हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों को 200 ई-पास जारी किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
