उत्तराखंड
भारत-पाकिस्तान मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश को लेकर है यहअलर्ट…
एशिया कप 2023 का रोमांच शुरू होते ही पराकाष्ठा पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया है तो दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पछाड़ दिया । अब अगला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को कैंडी के पल्लीकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले पर बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अगले कुछ दिनों में श्रीलंका के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार कैंडी में भारत बनाम पाकिस्तान के दौरान बारिश की संभावना वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत है। 2:30 बजे (मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले) बारिश आने की उम्मीद है जिससे टॉस और अंततः मैच में देरी हो सकती है। शनिवार शाम 5.30 बजे तक बारिश की संभावना 60 फीसदी तक होने की उम्मीद है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। कैंडी सेंट्रल प्रोविंस के अंतर्गत आता है, जहां शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को श्रीलंका के लिए अपने बुलेटिन में कहा- पश्चिमी, सबारागामुवा, मध्य और उत्तर-पश्चिमी राज्यों और गॉल और मतारा जिलों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। पश्चिमी और सबारागामुवा प्रांतों और गाले और मतारा जिलों में कुछ स्थानों पर 75 मिमी से अधिक भारी बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
भारत और पाकिस्तान ने 132 वनडे मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है, जिनमें से भारत ने 55 मैच जीते हैं और पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं। इन मैचों में से अब तक सिर्फ 4 मैच ही पूरे ‘नो-रिजल्ट’ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel