उत्तराखंड
सेड ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए उत्तराखंड के दो वीर जवान शहीद!
UT- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए उत्तराखंड के दो वीर जवान भी शहीद हो गए।
दोनों जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले के हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है।
उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है।
रविवार तड़के पांच पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने 15 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में मार गिराया।
इस दौरान सूबेदार सहित पांच सैन्यकर्मी भी शहीद हो गए। इसमें उत्तराखंड के दो जावन देवेंद्र सिंह (रुद्रप्रयाग) और पैरा ट्रूपर अमित कुमार (पौड़ी गढ़वाल) भी शहीद हुए।
मुठभेड़स्थल से भारी मात्र में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। फिलहाल, मारे गए आतंकियों के और साथियों के छिपे होने की आशंका के चलते पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel