उत्तराखंड
11 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी इगास बग्वाल
देहरादून : 11 नवंबर को जोगीवाला माफी में लोकपर्व इगास बग्वाल धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें लोक वाद्ययंत्र ढोल-दमांऊ के साथ गढ़वाली गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। शुक्रवार को जोगीवाला माफी में ओम स्टार क्लब के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई।
क्लब के संस्थापक सोबन कैंतुरा ने बताया कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति व लोक परंपराओं को भूलती जा रही है। ओम स्टार क्लब द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के तहत इगास-बग्वाल का आयोजन किया जाता है। जिससे युवा अपनी पारंपरिक संस्कृति से रूबरू हो सकें। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 नवंबर को इगास-बग्वाल कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमे लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं उनकी टीम भी पहुंचेगी।
भैल्यो, लोक वाद्ययंत्र ढोल-दमांऊ व मशकबीन के साथ मंडाण की प्रस्तुति होगी। लोक कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
