Connect with us

उत्तराखंड

IMA POP 2022: अंतिम पग भरते ही 314 जाबांज युवा बने भारतीय सेना में अफसर, इन्हें मिला अवॉर्ड…

IMA POP 2022:  राजधानी देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से आज देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बन गए है। इसमें देश के 314 जाबांज भारतीय सेना में अफसर बने है। इनके साथ ही 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। आज की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं। इस दौरान भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो देशभक्ति का विशाल सागर उमड़ आया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। मध्य कमान के जीओसी इन सी ले जनरल योगेंद्र डिमरी ने परेड की सलामी ली। बताया गया कि यह सभी कैडेट्स अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हों गए है। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकॉप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए।

इन्हें मिला ऑवर्ड

आईएमए की पासिंग आउट परेड में बेस्ट जेंटलमैन कैडेट का गोल्ड मेडल पवन कुमार को मिला है। पवन कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर भी मिला है। बेस्ट कैडेट का सिल्वर मेडल जगजीत सिंह ने पाया है। अभिषेक शर्मा को टीजीसी में रजत पदक मिला है। ब्रांज मेडल पुरापू लिखित ने प्राप्त किया है।चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का सम्मान जोजिला कंपनी को मिला है। बेस्ट मित्र देशों के कैडेट का सम्मान नेपाल के अश्विन को मिला है। वहीं विदेशी मूल के कैडेट्स को अपने देश की सेना में शामिल होने का भी विकल्प खुला है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Uttarakhand Today

Our YouTube Channel

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link