उत्तराखंड
उत्तराखंड में 4 अगस्त तक आईएमडी का भारी बारिश का येलो अलर्ट…
देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और यूएसनगर के कुछ हिस्सों में चेतावनी दी है।
सोमवार सुबह को जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक से चार अगस्त तक उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और उधमसिंह नगर जिले में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश हो सकती है।
बता दें कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रविवार के बाद सोमवार को भी धूप खिली रही हालांकि बीच-बीच में आने वाले बादल बारिश आने के आसार बता रहे हैं। उमस के साथ पड़ने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, हालाँकि पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है।
देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 33.2, पंतनगर में 33.5 डिग्री रहा। खटीमा में 35 डिग्री तो रुड़की में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं नई टिहरी में 25.7 और मुक्तेश्वर में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल में 22 डिग्री तो मसूरी में 22.3 डिग्री के साथ मौसम सुहावना बना रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel