उत्तराखंड
मसूरी में जनमानस से किया वादा डीएम ने चार दिन के भीतर बस संचालन कर किया पूरा…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने मसूरी में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में जनमानस के नगर बस सेवा चलाने के अनुरोध पर चौथे ही दिन ही नगर पालिका परिषद की झड़ीपानी, बर्लोगंज, एकेडमी गेट बस सेवा शुरू कर दी। वहीं एक नई बस का क्रय आदेश जारी कर दिया है। डीएम के निर्देश पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 4 गोल्फकार्ट के चार दिन में ही आदेश जारी कर दिया है।
डीएम ने धरातल पर त्वरित एक्शन, की कार्यप्रणाली को कायम रखा है, डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मसूरी के प्रयास से बस सेवा सुचारू हो गई है। डीएम के निर्देश पर लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू हो गया है, वहीं यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी कर दिया है। डीएम के निर्देश पर विद्युत हाइमास्क लोडर कैरिंग वाहन एवं जेसीबी का जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी कर दिए हैं।टोल बैरियर के लिए 6 पीओएस मशीन के लिए भी कार्यादेश जारी कर दिए हैं।
डीएम ने डीटीडीओ को किंग्रेग बिजली कनेक्शन, पेयजल कनेक्शन सुचारू करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, वहीं शौचालय तुरंत चालू करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ओवर स्पीड नियंत्रण के लिए रम्बल स्टीप के लिए 11 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं, तथा हाथी पांव में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई जिस पर कल तक मार्किंग कर ली जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel