उत्तराखंड
परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 144 वाहनों के चालान कर 04 वाहन सीज…
परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 144 वाहनों के चालान किये और तीन ई रिक्शा एक टेंपो ट्रैवलर सहित 04 वाहनों को सीज किया गया। डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी ने बताया कि आयुक्त महोदय के निर्देशो के अनुपालन में प्रवर्तन करवाई हल्द्वानी-काठगोदाम-लालकुआं, गोलापार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी एन पी आर्य, विमल उप्रेती के द्वारा प्रवर्तन करवाई के दौरान ऑटो, ई रिक्शा, मोटरसाइकिल, बस, ट्रक, कार आदि वाहनों पर चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर ,नंबर प्लेट, हेलमेट, ओवर स्पीडिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन संचालन, ई रिक्शा वाहन द्वारा लाइट बंद करके संचालन, नो पार्किंग आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गयी। ओवर स्पीडिंग और बिना हेलमेट के अभियोग में 56 वाहन चालाको के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की भी संतुति भी की गई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्ट टेप भी लगाई गयी। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र, गिरीश कांडपाल, अरविंद हयांकि, चंदन ढेला, अनिल कार्की, गोधन सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel