उत्तराखंड
चिन्यालीसौड में अवैध परिवहन करने वाले 03 वाहनों पर राजस्व विभाग व खनन विभाग की कार्यवाही में सीज…

उत्तरकाशी: तहसील चिन्यालीसौड में भागीरथी नदी का जलस्तर कम होने के कारण खच्चरों द्वारा जमा अवैध उपखनिज को ट्रैकों-पिकप द्वारा अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसके क्रम में तहसीलदार चिन्याली व खनन विभाग उत्तरकाशी की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जांच के दौरान बड़ेथी के पास से नदी से बाहर आते ट्रक संख्या यू0के010 सी0ए0- 1316 में 12 टन रेता व पिकप संख्या यू0के0 07सी0ए0-8748 में 03 टन रेता भरा पाया गया, जिसमे वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज न होने के कारण ऑनलाइन चालान काट दिये गये है।
इसके पश्चात धरासू-चिन्याली मोटर मार्ग पर एक ट्रक संख्या यू0के0 10 सी0ए0 3146 में 14 टन डस्ट/बजरी भरी होने पर वाहन चालक के पास कोई वैध ई रवन्ना न होने के कारण वाहन को ऑनलाइन चालान किया गया है। जिससे तीनो वाहनों के अवैध परिवहन में लिप्त होने के कारण 80,150 रु0 का जुर्माना लगाया गया है। प्रभारी जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी का कहना है जी जनपद में अवैध खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही विभाग द्वारा तथा राजस्व विभाग के साथ की जा रही है, जो आगे भी गतिमान रहेगी। आज के औचक निरीक्षण में तहसीलदार चिन्यालीसौड धनीराम डंगवाल, खनन विभाग से सहायक खनिज पर्यवेक्षक विजय कुटी व सर्वेयर शिवम भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


