उत्तराखंड
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया
हल्द्वानी: कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क, लोन आदि से सम्बन्धित आई।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार में आये फरियादीयों से स्वयं कार्यालय से बाहर जाकर की मुलाकात और उनकी समस्याओं को उनके बीच आकर जाना व उनका निस्तारण किया।
कुमाऊं आयुक्त ने आयोजित जनता दरबार में प्राप्त कुल 16 समस्याओं को सुना, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष जन-समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादियों को आगामी जनता दरबार में पेश होने के निर्देश दिए।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। उप निबंधक कार्यालय, काशीपुर से हाल ही में खतौनी में एडिटिंग से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है।
कुमाऊं आयुक्त ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक, रुद्रपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक निबंधन, कार्यालय का रोस्टरवाइज निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को दूरभाष पर वार्ता कर उक्त प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अनुचित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए।
शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि उसके द्वारा राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार से प्लॉट खरीदा गया था। क्रेता अमित कुमार ने अब तक 5.5 लाख रुपए और 7 लाख रुपए कुल 12.5 लाख रुपए की धनराशि दो किस्तों में विक्रेता पक्ष राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार को दी है।
इसके बावजूद भी विक्रेता पक्ष द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गयी और उक्त प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसके क्रम में कुमाऊं आयुक्त ने विक्रेता पक्ष को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर अमित कुमार को 12.50 लाख की धनराशि एक सप्ताह के भीतर वापस करने के निर्देश दिए।
ग्राम सभा जाठा, बागेश्वर के स्थानीय निवासियों ने रोड बनाने की मांग रखी जिसके क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने आगामी जिला योजना में प्रस्तावित कर रोड निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel