उत्तराखंड
नचिकेता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाईनल मैच में गाजणा पट्टी के चाैंदियाट गांव एंव मट्टी गांव की टीम विजेता रही
टिहरी गढ़वाल : प्रतापनगर के सुदूरवर्ती गांव साैंदी में चल रहे नचिकेता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाईनल मैच में गाजणा पट्टी के चाैंदियाट गांव एंव मट्टी गांव की टीम विजेता रही।
क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाईनल का पहला मैच मट्टी एंव भडकाेट की टीम के बीच खेला गया जिसमें भडकाेट की टीम ने टाॅस जीतकर पहली बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भडकाेट की टीम ने निर्धारित 10 आेवर खेलकर 64 रन बनाये। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मट्टी गांव की टीम ने 6 ओवर में 64 रन बनाकर 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की। दूसरा मैच साैंदी एंव चाैंदियाट गांव की टीम के बीच खेला गया जिसमे साैंदी गांव की टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवर में 83 रन बनाये।
जीत के लिए 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाैंदियाटगांव की टीम ने 9 ओवर में मात्र दाे विकेट खाेते हुये 84 बनाकर 7 विकेट 1 ओवर से शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर बड़ी संख्या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
