उत्तराखंड
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत जखोली में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
रुद्रप्रयाग: जनपद के जखोली विकासखंड में 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत भव्य ब्लाॅक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन को योग के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देना था।
योग अनुदेशक विजय राणा व मनीषा भट्ट द्वारा प्रातः 07 बजे से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां सिखाई गई। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग को जीवन में अपनाने का संकल्प किया।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. रघुवीर सिंह ने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों की अमूल्य देन है। उन्होंने बताया कि यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, ओंकारानंद हिमालयन, मोंटेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक ललिता प्रसाद भट्ट, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरुण कुमार शर्मा, डाॅ. दिनेश कुमार, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के लगभग 75 अन्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel