उत्तराखंड
Income Tax Raid: उत्तराखंड में यहां आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से आई टीम कर रही छापेमारी…

Income Tax Raid: उत्तराखंड में सीबीआई के बाद अब आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह से ही विभाग की टीम हरिद्वार पहुंची है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक कंपनी में इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। जिससे हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई इनकम टैक्स की टीम ने शनिवार को भगवानपुर स्थित एक इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। इस दौरान कंपनी के स्टाफ को न तो बाहर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर आने की अनुमति ही दी गई। टीम यहं जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को लालकुर्ती स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस में सीबीआइ की टीम पहुंची। सीबीआइ की टीम ने कैंटोनमेंट बोर्ड में घंटों तक छानबीन की। सीबीआइ की यह टीम देहरादून से आई थी। टीम में आठ सदस्य थे। जिनमें से तीन सदस्य बाहर खड़े रहे। जबकि पांच सदस्य अंदर कार्यालय में दस्तावेज खंगालते रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


