उत्तराखंड
अभद्रता: उत्तराखंड महिला न्यूज़ एंकर के साथ बत्तमीजी, दो गिरफ्तार…
रुड़की। हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां देर रात बाइक सवार युवकों ने न्यूज चैनल की एंकर के साथ बदतमीजी की। एंकर ने जब युवकों की बदतमीजी का विरोध किया तो उन्होंने एंकर और उसकी बहन के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने युवतियों के कपड़े तक फाड़ दिए थे। पुलिस ने एंकर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र का है। महिला देहरादून में एक न्यूज चैनल में एंकर है, जो रविवार रात को अपनी बहन के साथ कार से रुड़की जा रहा थी। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उनके पीछे लग गए। दोनों युवक नशे में थे। युवकों ने अमानतगढ़ गांव के पास हाईवे पर ही अपनी बाइक युवतियों की कार के आगे लगा दी, जिस कारण एंकर को अपनी कार रोकनी पड़ी।
कार में बैठी दोनों बहनों ने जब युवकों की इस बदतमीजी का विरोध किया तो उन्होंने युवतियों के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दोनों बहने के साथ मारपीट भी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे।
आरोपियों ने युवतियों की कार का शीशा भी तोड़ दिया था। वहां से जैसे-कैसे निकलकर एंकर ने बुग्गावाला थाना पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन और शिवम निवासी ग्राम इस्माइलपुर बताया है।
बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
