उत्तराखंड
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा…
दिल्लीः आज खेल प्रेमियों के लिए काफी अच्छा दिन रहा। पूरा देश भारत और पाकिस्तान के बीच बांग्लादेश में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल को लेकर निगाहें लगाए हुए था। खेल की शुरुआत से ही भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया है।
भारत के लिए दो गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत के सात अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना अब पक्का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। क्योंकि इस टूर्नामेंट में केवल 5 ही टीम खेल रही है। मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो शानदार गोल दागे।
वहीं, पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर के खाते में आया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने मैच में दूसरा गोल किया। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम गोल करने के लिए लगातार अटैक कर रही थी, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस ने 3 शानदार बचाव किए। भारत पहले क्वार्टर में भी दो और गोल कर सकता था, लेकिन पाक के गोलकीपर अली अमजद ने दो बचाव किए। इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel