उत्तराखंड
स्टिंग मामले में सीएम त्रिवेंद्र पर इंदिरा हृदयेश का पलटवार
हल्द्वानीः बीते दिनों दिल्ली में उमेश शर्मा ने प्रेस वार्ता कर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कई गंभीर आरोप लगाया था. इस दौरान शर्मा ने सीएम के खिलाफ कई स्टिंग जारी किया था. जिसपर सियासी तेज हो गई है. वहीं, मामले पर विपक्ष बीजेपी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी के तहत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने मुख्यमंत्री से मामले पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है.नेता प्रबता दें कि बीते दिन उमेश कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए मुख्यमंत्री और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे. इन आरोपों के मद्देनजर उन्होंने कुछ सबूत भी पेश किये. वार्ता के दौरान उन्होंने जो आरोप लगाये, वह झारखंड में बीजेपी के एक नेता को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने और उत्तराखंड में खनन के कारोबार से संबंधित थे. इन आरोपों को लेकर उमेश शर्मा ने सबूत के तौर पर कुछ दस्तावेज और वीडियो फुटेज पत्रकारों को सौंपे. जिसके बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाना शुरू कर दिया है. तिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि स्टिंग मामले में मुख्यमंत्री को सामने आकर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्टिंग मामले में विपक्ष सीएम से सफाई मांगेगा. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के स्टिंग को देखकर कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेंगी…
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
