उत्तराखंड
दुःखद : पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। पिथौरागढ़ जिले के धापा-मिलम सड़क पर भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई। यह सड़क उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों को मुख्य क्षेत्र से जोड़ती है जिसे खोलने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान बोल्डर गिरने से उसकी चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, केरल निवासी जेसीबी चालक थंपी पीवी (57) पुत्र वासुदेवन बुधवार को पांच दिन से बंद सड़क को खोलने का काम कर रहे थे। इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुनस्यारी भेज दिया है।
सीएचसी मुनस्यारी में प्राथमिक जांच चिकित्साधिकारी डाक्टर कृष्णा फर्सवान द्वारा किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट है जिसके कारण मृत्य होने का कारण बताया गया जांच करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद कल संभवत उनके निवास स्थान केरला ले जाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel