उत्तराखंड
JOB: धामी सरकार ने विभिन्न विभागों में निकाली 161 वाहन चालकों की भर्ती, करें आवेदन…
देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने बेरोजगार युवकों के लिए सरकारी विभागों में भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। आए दिन विज्ञापन जारी हो रहे हैं। पिछले दिनों डाक विभाग में भी भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए हैं। उससे पहले वन विभाग में कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।बता दें कि मंगलवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अंतर्गत विभिन्न विभागों में वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पैच राइडर सहित 164 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में वाहन चालक के 161 पदों, परिवहन विभाग के अंतर्गत प्रवर्तन चालक के 02 पदों तथा नागरिक सुरक्षा विभाग में डिस्पैच राइडर के 01 पद मिलाकर कुल 164 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 10 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel