उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड के इस विभाग में 1500 पदों पर जल्द होगी भर्ती, कर लें तैयारी, पढ़ें डिटेल्स…
Job Update: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही स्वास्थय विभाग में बंपर भर्ती होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से खाली चल रहे नर्सिंग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इस भर्ती पर सहमति मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नर्सिंग की भर्ती पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक अब हटा दी गई है। जिसके बाद अब बताया जा रहा है कि इन पदों को भरे जाने के प्रस्ताव को तैयार कर स्वास्थ्य विभाग ने शासन को भेज दिया है। अब अगले 3 महीने के भीतर इन खाली पड़े 1500 पदों को भर दिया जाएगा।
रिपोर्टस की माने उत्तराखंड में मेडिकल एजुकेशन में करीब 1300 नर्सिंग के पद खाली हैं। जबकि 664 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद भी खाली पड़े हैं, जिन्हें भरा जाना है। ऐसे में इन पदों को भरने की कवायद तेज है गई है। कहा जा रहा है कि आगामी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इन 1300 पदों पर होने वाले नर्सों की भर्ती के लिए मंत्रिमंडल की सहमति मिल जाएगी। जिसके बाद इन नर्सिंग के पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel