उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड के इस विभाग में 900 पदों पर होगी जल्द भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…
Job Update: उत्तराखंड में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य के पुलिस विभाग में भर्ती होने वाली है। जो उम्मीदवार लंबे समय से पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये उनके लिए अच्छा मौका है। ये भर्ती महिला- पुरूष दोनों के लिए ही होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में होमगार्ड के साडे 6000 पद हैं जिनमें से 5600 पद भरे हुए हैं जिनमें 239 महिला होमगार्ड हैं। केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को 10% महिलाओं के पद होमगार्ड में भर्ती करने के प्रस्ताव पर सहमति के बाद अब जल्द खाली पड़े 900 पदों पर भर्ती होगी। बताया जा रहा है कि इसमें 411 पद महिलाओं में आरक्षित होंगे ताकि उनकी संख्या 10% के हिसाब से 650 हो सके इसके अलावा बाकी पद पुरुषों के भर्ती होंगे।
रिपोर्टस की माने तो आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो राज्य में 900 होमगार्ड की भर्ती होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें, उसके बाद ही आगे की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel