उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड के हर जिले में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, विभाग कर रहा ये तैयारी…
Job Update: उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के सभी जिलों में अब महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। जिसके आदेश भी कहा जा रहा है कि जारी किए गए है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड को अब कमांडों जैसा तेज तर्रार बनाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड होमगार्ड मुख्यालय द्वारा महिला होमगार्ड के आदेश जारी कर दिए गए हैं। होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती कराने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्ड को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से महिला होमगार्डस को (सेल्फ लोडिंग रायफल) एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला जवान भी पुरुष जवानों की बराबरी कर सकें। गौरतलब है कि अभी तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाती थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel