उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड के हर जिले में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, विभाग कर रहा ये तैयारी…
Job Update: उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के सभी जिलों में अब महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। जिसके आदेश भी कहा जा रहा है कि जारी किए गए है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड को अब कमांडों जैसा तेज तर्रार बनाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड होमगार्ड मुख्यालय द्वारा महिला होमगार्ड के आदेश जारी कर दिए गए हैं। होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती कराने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्ड को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से महिला होमगार्डस को (सेल्फ लोडिंग रायफल) एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला जवान भी पुरुष जवानों की बराबरी कर सकें। गौरतलब है कि अभी तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाती थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
BREAKING: देहरादून में यहां अगले दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश…
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी, 08 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 09 दिसम्बर को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत…
ब्रेकिंग : देहरादून पुलिस ने विक्रम और ई-रिक्शा वाहनों के लिए जारी किया यातायात डायवर्ट प्लान…
BREAKING: उत्तराखंड में कल बंद रहेगा सचिवालय, ये आदेश हुआ जारी, जानें…
दुःखद : देर रात कार एक्सीडेंट में भाजपा हल्दूचौड़ मंडल के महामंत्री सचिन जोशी की मौत…
