उत्तराखंड
JOBS: उत्तराखंड में समूह ‘ग’ पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें यहां आवेदन…
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार जर रहे युवाओं के किए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत अवर अभियंताओं के पदों पर भर्ती निकली है। आयोग ने 76 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 15 दिसंबर 2021 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है।
बता दें कि समूह ग के अंतर्गत कुल 76 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के तहत अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (जानपद) के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी। वहीं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन (PTCUL) में अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (जानपद) के पांच, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के अन्तर्गत कनिष्ठ अभियन्ता के दस तथा जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के अन्तर्गत अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (विद्युत एवं यांत्रिकी) के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी अवर अभियन्ता के 11 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel