उत्तराखंड
Jobs Update: प्रदेश में नर्सिंग भर्ती का शासनादेश हुआ जारी, इतने पदों पर होगी भर्ती…
Jobs Update: उत्तराखंड में लंबे समय से नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश ने 1383 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग भर्ती का शासनादेश प्राप्त हुआ है। इन पदों पर वर्षवार योग्यताक्रम के आधार पर भरे जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग अराजपत्रित सेवा नियमवाली 2023 में 80% पद महिला और 20% पद पुरुष के होंगे, 70% पद डिप्लोमा धारक और 30% डिग्री धारक को मिलेंगे। संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्वारा यह भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर संगठन होगी। यह भर्ती 12 वर्षों बाद आई है।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के अथक प्रयासों से और पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से यह भर्ती पूरे 3000 पदों पर वर्षवार की गई है। जिसमें की पहले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में 3 जनवरी 2023 को 1564 पदों पर विज्ञापन हुआ था। जिसका परिणाम घोषित 12 सितंबर 2023 को किया गया । जिसमे 1377 नर्सिंग अधिकारियों का चयन हो चुका है। जिनकी अभी नियुक्ति होनी है।
बताया जा रहा है कि 1383 पदों के लिए भी शासनादेश संगठन को प्राप्त हुआ है कुल 3000 पदों पर नर्सिंग की भर्ती गतिमान है। जिसके लिए हमारा संगठन पूरे प्रदेश के हर जिले में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार और धन्यवाद कार्यक्रम लगातार कर रहा है। इसी उपलक्ष्य में संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
रेल परियोजना के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित
देहरादून: नगर में संचालित सभी मीट शॉप का होगा सर्वे, प्रवर्तन की गई समिति गठित
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम
