उत्तराखंड
पुण्यार्थ: कैलाश बाबा का प्रसाद अब घर बैठे प्राप्त होगा। सावन के पहले सोमवार को सुविधा हुई शुरू
देहरादून। कोरोना के दृष्टिगत इस वर्ष चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित नही हो पाई। लिहाजा बाबा केदारनाथ के भक्तों को थोड़ा मायूसी का मुकाबला करना पड़ा।
लेकिन बाबा केदार का प्रसाद सबको घर पर ही प्राप्त हो सकेगा। इसके लिए प्रशासन ने ऑनलाइन सुविधा का सोमवार को शुभारम्भ कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार onlineprasad.com ई कॉमर्स साइट से 451 रुपये में देश-विदेश के श्रद्धालुओं को घर बैठे केदारनाथ धाम का प्रसाद मंगाने की सुविधा मिल गई है।
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए उन्नति स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित प्रसाद के विपणन की ऑनलाइन बिक्री को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने ई कॉमर्स साइट onlineprasad.com पर बुक नाव कर शुभारंभ किया।
प्रसाद की पहली बुकिंग जिलाधिकारी ने ऑनलाइन कर विधायक रुद्रप्रयाग को भेंट की।
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधन इकाई, रुद्रप्रयाग के सहयोग से महिलाओं की आजीविका सम्वर्द्धन की उन्नति स्वयं सहायता समूह द्वारा हिलांश श्री केदारनाथम प्रसाद को निर्मित किया जा रहा है।
केदारनाथ प्रसाद को घर बैठे मंगाने के लिएonlineprasad. com पर जाकर प्रसाद को खरीदने के लिए अपना नाम, मेल व पता देना होगा। प्रसाद का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, मास्टर कार्ड से किया जा सकता है।
प्रसाद के डिब्बे में कुल 6 सामग्री रखी हैं जिसमें 8 चौलाई के लड्डू, बेलपत्र, हवन सामग्री, रुद्राक्ष, भस्म, बद्री-केदार कार्ड होगा।
विकास भवन में आयोजित केदारनाथ प्रसाद के विपणन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने जिला प्रशासन, विकास विभाग व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभिनव प्रयास है।
साइट के मैनेजर गुंजन ने कहा कि इस वर्ष जो लोग धाम में नहीं आ पाए हैं उन्हें जिला प्रशासन के प्रयास से प्रसाद को घर में प्राप्त करने का अवसर मिला है।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि कोविड 19 के कारण यात्रा अपने सामान्य स्वरूप में चलाना असम्भव था। प्रसाद की ऑनलाईन बिक्री के लिए विचार किया गया। इसके लिए उन्होंने कंपनी का विशेष आभार दिया साथ ही इस कार्य मे लगी सम्पूर्ण टीम को बधाई दी।
मुख्य विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पंजीकृत समूहों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है किंतु इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते यात्रा बाधित हुई है जिस कारण समूहों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel