उत्तराखंड
कर्मचारियों से हाथ न मिलाने की अपील। अनिवार्य रूप से सेनिटाइजर रखने के निर्देश

देहरादून। आयुत्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सुशील कुमार ने कहा कि प्रदेश में समस्त पेट्रोल पम्पों,
गैस एजेन्सियों, राजकीय अन्न भण्डारों एवं राशन की दुकानों में साबुन, हैण्डवाश तथा सेनिटाइजर रखवाना सुनिश्चित करें
तथा उपस्थित कर्मचारी/व्यत्ति आवश्यकतानुसार मास्क का प्रयोग करें।
राशन की दुकानों में बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन के अन्य तरीकों का उपयोग करें।
बार-बार स्पर्श की गयी सभी सतहों जहां हाथ पहुंचने/छूने से संक्रमण का खतरा हो, उसको नियमित सफाई/सेनेटाइज करें।
राजकीय खाद्यान्न गोदामों में परिवहन एवं लदान-ढुलान में लगे व्यत्तियों को भी आवश्यकतानुसार मास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देशित करें।
आयुत्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने प्रदेश के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को एडवायजरी दी है कि शासन स्तर से कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है
एवं निरन्तर समीक्षा की जा रही है।
कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण प्रबंधन के अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं
कि कार्यालयों को स्वच्छ रखें, बैठकों का आयोजन न करते हुए वीडियो कांफ्रेंस का उपयोग करें। जिन कार्मिकों को खांसी, जुकाम एवं सांस लेने में तकलीफ के लक्षण दिखाई दे,
उन्हें कार्यालय न आने या संभव हो तो घर से कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाये।
उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कर्मचारी अभिवादन में हाथ न मिलायें। आवश्यकतानुसार मास्क का प्रयोग करें।
कार्यालयों के सभी वाशरूम में हैण्डवाश तथा सेनिटाइजर रखवाना सुनिश्चित करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


