उत्तराखंड
Big Breaking: किशोर उपाध्याय थाम सकते है बीजेपी का दामन, इस सीट से मिल सकता है टिकट…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति चल रही है । महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। वहीं बीजेपी की नजर किशोर उपाध्याय पर भी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकता है। बीजेपी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। दूसरी लिस्ट जारी होने से पहले ही किशोर बीजेपी में शामिल हो सकते है।
बता दें कि कांग्रेस में टिहरी सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दावा कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस में हरीश रावत के ताकतवर होने के बाद चर्चा है कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है। पिछले दिनों ही प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने उन्हें बड़ा झटका देते हुए पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद किशोर की पार्टी से नाराजगी बढ़ गई थी। जबकि इससे पहले किशोर की बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठकें हो चुकी हैं।
वहीं पिछले दिनों चर्चा थी कि वह बीजेपी में जा सकते थे। लेकिन बीजेपी की उनके साथ डील नहीं हो पाई है। जबकि बीजेपी ने टिहरी सीट को छोड़कर इस बात को चर्चा का विषय बना दिया है। जबकि टिहरी सीट पर पार्टी के कई नेता दावा कर रहे थे। अब खबरे है कि किशोर जल्द ही बीजेपी में दिखेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
