उत्तराखंड
किट्टी संचालिका के खाते होंगे फ्रीज, खंगाला जाएगा लेन देन का लेखा जोखा
UT-किट्टी ग्रुप संचालिका दोनों बहनों के बैंक खाते फ्रीज होंगे। उनके खातों से हुए लेन देने का भी लेखा जोखा खंगाला जाएगा। इधर, देहरादून में रहने वाले एक रिश्तेदार से पूछताछ के लिए एक पुलिस टीम रवाना हो गई है।
विवेक विहार की रहने वाली जगदंबा मौर्या और कमलेश मौर्या पर किट्टी ग्रुप के नाम पर सैकड़ों लोगों की जमा पूंजी हड़प लेने का आरोप है। घर पर ताला लटकाकर गायब हुई दोनों बहनें अचानक वापस लौट आई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बहनों ने अपनी मां की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बहनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किट्टी ग्रुप के सदस्यों ने कोतवाली में भी हंगामा काटा था। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को छोड़ दिया था।
स्थानीय पुलिस ने दोनों बहनों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई है, उनके खाते बंधन, यस, पीएनबी, ओबीसी, बीओबी में हैं। कोतवाली प्रभारी योगेश देव की माने तो इन सभी बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी कर ली गई है। कई वर्षों में कितना लेन देन इन खातों से हुआ है, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किट्टी ग्रुप सदस्याें ने इन बहनों के एक करीबी रिश्तेदार की भी संलिप्ता बताई है, उस संबंध में भी जानकारी जुटाने के लिए एक पुलिस टीम देहरादून के लिए रवाना हो गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel