उत्तराखंड
Loksabha Election: उत्तराखंड में दो प्रत्याशियों पर हुई बड़ी कार्रवाई, छीनी ये अनुमति…
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से बसपा प्रत्याशी जमील व एक अन्य का प्रचार वाहन छिना गया है। उन पर नोटिस कार्रवाई है। बताया जा रहा है की बीते दिनों व्यय प्रेक्षक ने तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। इसी का जवाब न देना बसपा प्रत्याशी जमील अहमद समेत एक अन्य को भारी पड़ गया। कई प्रत्याशियों की प्रचार वाहन की अनुमति को छीन लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम ने खर्च का ब्योरा न देने पर बसपा प्रत्याशी जमील अहमद समेत एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी हुसैन के प्रचार वाहन की अनुमति को भी छीन लिया। वहीं, एक पवन कश्यप निर्दलीय को नोटिस भेज तीन दिन में जवाब मांगा है। वाणिज्य विभाग से वरिष्ठ आईआरएस स्वाति शिवम को व्यय प्रेक्षक के रूप में जिले की लोकसभा चुनाव के दौरान व्यय पर निगरानी के लिए चुनाव आयोग ने भेजा है।
गौरतलब है कि बीते दिनों व्यय प्रेक्षक ने तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। इसी का जवाब न देना बसपा प्रत्याशी जमील अहमद समेत एक अन्य को भारी पड़ गया।वहीं एक अन्य निर्दलीय को उन्होंने तीन दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि लेखा मिलान के लिए बैठक में न तो बसपा प्रत्याशी खुद आए और न ही प्रतिनिधि को भेजा। यही नहीं तीन अप्रैल के नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। इस पर उन्होंने प्रचार हेतु वाहन प्रयोग की समस्त अनुमतियों को निरस्त कर दिया, साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…
रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए – मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel