उत्तराखंड
देहरादून में लव जिहाद का धमाका, हिन्दू बनकर लड़की से की दोस्ती, मकान मालिक को ऑनलाइन किराया देने पर खुला राज
देहरादून में हर दिन लव जिहाद के मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में तो ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है या फिर ऐसा कहें कि ऐसे मामलों में विस्फोटक अंदाज में इजाफा हुआ है राजधानी के गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने नाम बदल कर लड़की को फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कैंट थाना क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत लव जिहाद का मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठन भड़क गए और कैंट थाने में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार कैंट क्षेत्र में एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर सोशल मीडिया के जरिए एक हिंदू लड़की से दोस्ती की। उसे प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने अपने छोटे भाई की दोस्ती पीड़िता की बहन से करा दी। उसने अपना नाम लकी राणा निवासी बिजनौर बताया था। साथ ही खुद को उसने एक अधिवक्ता बताया था। आरोपी देहरादून में कचहरी में एक वकील के साथ बतौर जूनियर एक साल से काम कर रहा है, जबकि उसका छोटा भाई बांग्लादेश से एमबीबीएस कर रहा है। आरोपी ने सगाई करने के लिए इसी साल 4 अक्टूबर की डेट भी तय कर दी थी, लेकिन 16 जून को जब युवती को आरोपी के मुस्लिम होने का पता चला तो उसने उससे रिश्ता तोड़ दिया।
मामला तब खुला जब हाथ मे कलावा बांधे आरोपी ने पंडितवाड़ी क्षेत्र में फ्लैट किराए पर लेने के लिए मकान मालिक को ऑनलाइन भुगतान किया। जब मकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोपी के आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद सालिक पुत्र सलीम अख्तर दर्ज था। पता और आधार नंबर दोनों एक ही थे।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी मोहम्मद सालिक ने उसके एक लाख के गहने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख कर एक लाख रुपये अपने पास रख लिए। आरोपी ने दोनों बहनों को कुछ दिन पहले द केरला स्टोरी फिल्म भी दिखाई थी और मुस्लिमों को खूब भला-बुरा भी कहा था। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलान प्रमुख विकास वर्मा का कहना है कि यह लव जेहाद और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित मसला है।
अगर इसमें धाराओं में नरमी बरती तो बजरंग दल बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कहा कि पूरे प्रदेश में लव जिहाद की बाढ़ सी आ गई है। लगातार हिंदू बालिग-नाबालिग लड़कियों का शोषण किया जा रहा है और शोषण करने वाले सभी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह चिंता का विषय है। ये एक सुनियोजित साजिश है, इसके लिए एक बड़े आंदोलन के लिए बजरंग दल तैयार होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel