उत्तराखंड
LPG Gas Rate: मार्च के पहले दिन आमजन को झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें नए रेट…
एलपीजी उपभोक्ताओं को मार्च की पहली तारीख को झटका मिला है। बताया जा रहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा शुक्रवार (1 मार्च) से गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। त्योहारी सीजन में बढ़ी डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें प्रभावित होने की वजह से आज LPG सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपए की वृद्दि की गई है। ये नई दरे आज से ही लागू की गई है। आइए जानते है अब कितने का मिलेगा सिलेंडर..
मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम 25.50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1795 रुपये में मिल रहा है। बता दें, इस बढ़ोतरी के कारण 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में 25.50 रुपये बढ़कर 1749 रुपये हो गई है। यह पहले 1723.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कीमत 24 रुपये बढ़कर 1911 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1887 रुपये थी। चेन्नई में एलपीजी गैस की कीमत 23.50 रुपये बढ़कर 1960 रुपये हो गई है, यह पहले 1937 रुपये थी।
अन्य शहरों जैसे जयपुर में 19 किलो वाल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1818 रुपये हो गई है वहीं, लखनऊ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1909 रुपये में मिलेगा, जो कि पहले 1883 रुपये था। वहीं, आगरा, अहमदाबाद और इंदौर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1843, 1816 और 1901 रुपये हो गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel