उत्तराखंड
बढ़ते तनाव से परमाणु युद्ध की आशंका : मनमोहन
नई दिल्ली UT। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने परमाणु युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि नए प्रसार जोखिम और चुनौतियों से अनायास तनाव बढ़ सकता है, जिससे परमाणु युद्ध की आशंका भी बढ़ेगी।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को न चाहते हुए भी हालात के चलते परमाणु हथियार बनाने पड़े। लेकिन भारत पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने पर प्रतिबद्ध है। डॉ. सिंह ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की “न्यूक्लियर ऑर्डर इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी” पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। पूर्व राजनयिक राकेश सूद ने यह पुस्तक लिखी है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परमाणु वैश्विक व्यवस्था बहुत चुनौतियों का सामना कर रही है, कुछ हथियार नियंत्रण समझौते तो इतिहास का हिस्सा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल में परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी बहुत परिपक्व हो गई है।
अब उस तक पहुंचना और उसे हासिल करना बहुत आसान हो गया है। इससे नए प्रसार का खतरा बढ़ गया है और नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली
26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी
जिलाधिकारी ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
चम्पावत: बाराकोट ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के बीच परिसम्पति मामलों की समीक्षा की

You must be logged in to post a comment Login