उत्तराखंड
उत्तराखंड में मानसून की गति हुई धीमी, इन छह जिलों में बारिश के आसार…
देहरादून : उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ़ रहेगा कुछ स्थानों पर बरसात होने के आसार है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में 05 से 06 सितम्बर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती हैं, रविवार एवं सोमवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ़ रहने का अनुमान है वहीं कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 05 से 06 सितम्बर को गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है वहीं कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत में भारी बारिश का येलो अर्लट जारी किया गया है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गति कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन अभी मानसून विदा नहीं हुआ है, इसलिए कुछ क्षेत्रों में आने वाले सप्ताह में तेज वर्षा हो सकती है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में अधिक बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel